हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार गठित बिजली विभाग की छापेमारी टीम द्वारा जंदाहा क्षेत्र के तीन आवासीय परिसर एवं एक कमर्शियल परिसर में छापेमारी कर विद्युत ऊर्जा की चोरी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जंदाहा के कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने जंदाहा निवासी चंदन कुमार,जंदाहा निवासी संगीता देवी,अरनिया निवासी रंजीत कुमार एवं जंदाहा निवासी रीता देवी के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिजली चोरी का पहला मामला बताया गया है कि कंपनी के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार सहायक विद्युत अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल जंदहा विवेक कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा जब जंदाहा निवासी चंदन कुमार के आवासीय परिसर मे...