Hajipur News: चोरी समेत अन्य मामले में18 गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 26 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग मामलों 18 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास कांड में 05, अपहरण कांड में 03, चोरी के कांड में 02 एवं उत्पाद अधिनियम कांड 03 लोगों को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 05 वारंट एवं 29 कुर्की का निष्पादित किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 92 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.