हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने अपहरण कांड में 02,पोक्सो एक्ट कांड में 02, चोरी के कांड में 02, हत्या का प्रयास कांड में 06,उत्पाद अधिनियम कांड में 17 एवं अन्य मामले में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 11 वारंट एवं 89 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर 69 लीटर विदेशी शराब एवं 47 लीटर देशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 04 बाइक, 01 मास्टर चाभी एवं 01 दुर्गा जी का लॉकेट बरामद किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...