Hajipur News: चोरी समेत अन्य मामले में 18 गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में 18 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वही यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 03 लाख 10 हजार 500 का जुर्माना लगाया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास कांड में 02, चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम कांड 10 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 04 वारंट एवं 52 कुर्की का निष्पादित किया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.