हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थाने क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 12 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 01 वारंट एवं 29 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध में छापेमारी कर पुलिस ने 42.99 ग्राम हेरोइन बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 74 हजार का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 देशी कट्टा, 01 एलईडी टीवी, 01 हनुमान जी का लॉकेट, 01 मोबाइल एवं 25 हजार रुपए नगद बरामद किया। घनश्याम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...