हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर रेलवे स्टेशन स्थित सुलभ शौचालय से केयरटेकर का मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोर के पास से तीन पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार चोर सीतामढ़ी जिला के डुमरा वार्ड 43 गांव निवासी दशरत पासवान के पुत्र राजा कुमार बताया गया है। यह जानकारी सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना चांदपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह ने एक आवेदन दिया था। आवेदन में बताया था कि रेलवे स्टेशन के पास सुलभ शौचालय में केयरटेकर हैं। 19 सितंबर की रात करीब 11 बजे एक युवक शौचालय आया और काउंटर पर रखा मोबाइल लेकर फरार हो गया। खोजबीन के दौरान रात करीब 12:15 बजे परिचित के फोन से कॉल करने पर पता चला कि मोबाइल...