हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: बरांटी थाना की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक संग दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दाउदनगर निवासी 22 वर्षीय रुस्तम व 20 वर्षीय मो.जावेद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बरांटी पुलिस टीम जोगी बाबा स्थान के पास गश्ती के दौरान वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच बरांटी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक को पुलिस बल ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस की कार्यवाही पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें घेरकर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान जब युवकों से वाहन के कागजात मांगे गए तो वे टालमटोल करने लगे। इसके बाद पुलिस ने एचएचडी मशीन से गाड़ी के नंबर की ऑनलाइन जांच की। जांच में बाइक का असली मालिक मृत्युंजय कुमार निकला।...