हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को चोरी के बाइक के साथ कबाड़ी दुकानदार समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चार चोरी की बाइक बरामद की। गिरफ्तार चोर वैशाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी रविंद्र राय के पुत्र छोटू कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिला के पानापुर रकसा ग्राम निवासी सोनेलाल राय के पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है।

गिरफ्तारी की जानकारी वहीं कबाड़ी दुकानदार की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना गांव निवासी विश्वनाथ शाह के पुत्र गंगाराम बताया गया है। गिरफ्तार छोटू कुमार के विरुद्ध वैशाली थाने में तीन एवं सराय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी। ...