हाजीपुर, नवम्बर 4 -- महासभा और बौद्धिक चिंतन कार्यक्रम Hajipur News: देसरी प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर हबीब पंचायत के वार्ड संख्या 12 चैनपुर नन्हकार में भारतीय मूल निवासी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में महासभा सह बौद्धिक चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू नेत्री रानी कुमारी के आवास पर हुआ। इसमें सामाजिक जागरुकता, शिक्षा, समानता और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिव ध्यान राम को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने समाज के उत्थान और जागरुकता को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रानी कुमारी, विद्यानंद दास और प्रो. ईश्वरलाल, उदयशंकर ने कहा कि समाज में जागरुकता लाने के लिए महापुरुषों के विचारों और उनके बताए रास्तों पर...