हाजीपुर, सितम्बर 24 -- Hajipur News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर गुरुवार को मंसूरपुर हलैया पंचायत सरकार भवन परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में सर्वे 2.0 से संबंधित ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची को प्रस्तुत कर सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा के बाद ध्वनिमत से हाथ उठाकर अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। मुखिया शंभूशरण राय की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में पंचायत के सचिव सरोज कुमार, उपमुखिया मो. हसनैन, सरपंच मो. महताब आलम, आवास सहायक अभिषेक आनंद सहित विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: सहार की पंचायतों में आवास सूची के अनुमोदन को ग्राम सभा आयोजित बैठक के दौरान प्रधानमंत...