हाजीपुर, सितम्बर 23 -- Hajipur News: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत चेहराकलां में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें दिव्यांगजनों की समस्या को प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पंडित ने रखा। सभी पदाधिकारी से सभी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत स्तरीय बैठक हर 15 दिन पर करने,सभी जनप्रतिनिधि दिव्यांगजनों को सम्मान दे एवं उनके कार्य को प्राथमिकता देने,प्रखंड स्तरीय सभी कार्यालय में व्हील चेयर और रैम्प की सुविधा देने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने,सभी दिव्यांग जनों को अंत्योदय राशन कार्ड बनाने एवं मनरेगा जॉब कार्ड बनाया जाए,प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय के बाहर सरकारी जमीन में दुकान लगाने की सुविधा दिव्यांग जनों को देने, सभी दिव्यांग जनों को स्वयं सहाय...