हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: वीबी-जी-रामजी बिहार,पटना के निर्देश और उप शिक्षा आयुक्त वैशाली के पत्रांक के आलोक में गुरुवार को प्रखंड सभागार चेहराकलां में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीबी-जी-रामजी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी द्वारा की गई। प्रशिक्षण में कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार,एवं लेखापाल दिनेंन्दु कुमार ने पंचायतों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं,वित्तीय प्रबंधन,मनरेगा,15वें वित्त आयोग और ग्राम पंचायत के अधिकार-कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai N...