हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: जनसुराज के सूत्रधार की विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत पर मंगलवार की शाम प्रखंड मुख्यालय चौक पर जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने विजय शोभायात्रा यात्रा निकाली। मालूम हो कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीते सोमवार को भारी मतों से जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में परिणाम देख जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच काफी उत्साह बढ़ गई है। महुआ विधानसभा के चेहराकलां में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विजय शोभायात्रा यात्रा निकाली। इस दौरान जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर पटा...