हाजीपुर, सितम्बर 20 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल सेहान,चेहराकलां में नवगठित रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सह बीडीओ डा.मो.इस्माईल अंसारी ने की,जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह समिति सचिव डॉ. संजय कुमार ने किया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आय-व्यय की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्णय बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की। विशेष रूप से आउटडोर सेवा से होने वाली आय और उसके मद में किए जा रहे खर्च का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। समिति ने स्पष्ट किया कि आय-व्यय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख अगली बैठक में प्रस्तुत किए जाएं, ताकि उसकी समीक्षा एवं संपुष्टि की जा सके।

स्वास्थ्य के...