हाजीपुर, सितम्बर 14 -- Hajipur News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर चलाए जा रहे 'चिराग के भरोसा' अभियान के तहत सोमवार को राघोपुर प्रखंड के तेरसिया पंचायत (वार्ड संख्या 10) में जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।​

उद्देश्य अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना और उन्हें खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं वाली राहत किट सौंपी।​ इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा (रामविलास) और हमारे नेता चिराग पासवान हर सुख-दुख में जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं। राघोपुर का तेरसिया क्षेत्र हर वर्ष विभिन्न आपदाओं और कठिनाइयों क...