Hajipur News: चकसिंगार एवं वीरपुर पंचायत में गंगा का कटाव तेज, जांच करने पहुंची टीम
हाजीपुर, अगस्त 11 -- Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र वैशाली जिलाधिकारी के निर्देश पर राघोपुर प्रखंड के चकसिंगार पंचायत के लंका टोला में एवं वीरपुर पंचायत के अन्य जगहों के गंगा नदी के कटाव का निरीक्षण वैशाली आपदा प्रभारी आकाश कुमार, जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता, राघोपुर, अंचलाधिकारी राजीव रंजन चौधरी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान कटाव से बचाव संबंधित कार्रवाई के लिए उन्होंने परामर्श दिया। आम लोगों को बाढ़ से बचाव हेतु सुझाव भी दिया।
स्थानीय लोगों की मांग निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों से अभिलंब कटाव निरोधी कार्य करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा नदी में तेजी से हो रहे कटाव के कारण सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा नदी में विलीन हो गई है। पिछले वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.