हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: पातेपुर थाना क्षेत्र के महेया गांव में चोरों ने विनोद राय के घर में लाखों रुपए के आभूषण के साथ 60 हजार रुपये की चोरी की। खिड़की के रास्ते घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का बक्सा तोड़ कर 60 हजार रुपए कैश एवं लगभग दो लाख रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। बुधवार को पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोरी के समय ही नींद खुल गई। इससे चोर की पहचान हो गई। चोर गांव के ही शिवधन पंडित का पुत्र राम कुमार पंडित एवं उसका एक अज्ञात साथी था। बताया गया कि राम कुमार पंडित की पहचान होने पर उसके पिता शिवधन पंडित ने जहर खा लिया। जिसके बाद लोग उसे इलाज के लिए ताजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। -आशुतोष आनंद

हिंदी हिन्द...