हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: घर में नंगे विद्युत तार से स्पर्श हो जाने के कारण सास पुतोह झुलस गई। जिसे गंभीर अवस्था में महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना सोमवार की पूर्वाह्न महुआ के डगरू गांव में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेंद्र राय की पत्नी मुन्नी देवी को घर में ही नंगे तार स्पर्श हो जाने कारण करंट लग गई। इस दौरान बचाने में गई पतोहू कृष्णा राय की पत्नी किस्मत देवी को भी करंट का झटका लगा। जिसमें दोनों झुलस गई। दोनों सास पुतोहू को महुआ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बरसात के मौसम में करंट लगने की घटना अधिक हो रही है। -नवनीत कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...