हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस केंद्र हाजीपुर में डायल-112 या ईआरएसएस में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान ईआरएसएस के नए एप्लीकेशन और उसके फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई। एसएसपी ने निर्देश दिया कि इवेंट नहीं होने पर भी डायल-112 की टीम अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। रात्रि गश्ती के दौरान लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि डायल-112 आम लोगों के लिए त्वरित सहायता का माध्यम है। सभी कर्मी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें और इवेंट मिलने पर न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...