हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- गोविंदपुर वाली मैया स्थान की सड़क का निर्माण शुरू Hajipur News: हिन्दुस्तान असर.. महुआ ही नहीं बल्कि कई जिलों के लिए आस्था और भक्ति के साथ शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर वाली मैया स्थान जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इससे लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस जर्जर और जल जमाव वाले सड़क की खबर आपके प्रिय अखबार हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद मंत्री और जिला प्रशासन सख्ते में आया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। सोमवार को यहां लोगों ने बताया कि गोविंदपुर वाली मैया महुआ ही नहीं बल्कि कई जिलों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रतीक हैं। यहां आने के लिए तीन सड़के हैं। जबकि तीनों सड़क बदहाल और जलजमाव से घिरी है। सड़क पर बारिश ही नहीं बल्कि आसपास के नाले का पानी जमा र...