हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर मठ, मंदिरों में तैयारियां पुरी कर ली गई है। गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, चौका पूजन, गुरु आरती और संतों के प्रवचन के लिए विशेष आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है। मठ मंदिरों और आध्यात्मिक केंद्रों की साफ-सफाई तथा फूलों से भव्य सजावट का कार्य शुरु हो गया है। शिष्यों द्वारा गुरु के चरणों की वंदना,आरती और उपहार स्वरूप भेंट अर्पित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। तोई मठ पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे की व्यवस्था को अंतिम रुप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: गुरु पूर्णिमा आज, भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे की तैयारियां पूरी गुरु पूर्णिमा को लेकर दोनों प्रखंड क्षेत्र के मठ, मंदिरों पर चहल पहल...