हाजीपुर, जुलाई 15 -- Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित गुमनामी मार्केट में नकली पेंट बरामद की गई है। इस मामले में टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड के सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

प्राथमिकी का विवरण नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुदरी बाजार के मेसर्स गुप्ता हार्डवेयर्स, गुमनामी मार्केट के राजा कुमार गुप्ता, पुत्र स्व. कन्हाई लाल गुप्ता, निवासी न्यू गुमनामी मार्केट, गुदरी, बिनोद शाह, पुत्र स्व. बेनी शाह मुजफ्फरपुर निवासी टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड के नकली और जाली टाटा रेड ऑक्साइड बेचा जा रहा है। सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार ने बताया कि हाजीपुर के टाउन पुलिस स्टेशन आया और पुलिस अधिकारियों को नकली टाटा रेड ऑक्साइड के बारे म...