Hajipur News: गड्ढेनूमा सड़क से अनुमंडल अस्पताल जाने में इमरजेंसी मरीजों को आफत
हाजीपुर, जुलाई 12 -- Hajipur News: सड़क की बदहाली के कारण महुआ अनुमंडल अस्पताल जाने वाले इमरजेंसी रोगियों के लिए काफी कष्टप्रद साबित हो रहा है। महुआ बच्चन शर्मा स्मारक से जैसे ही गोला रोड में लोग प्रवेश करते हैं तो कुलदीप चौक तक जाम और कादो कीचड़ की सरांध से जूझना पड़ता है। वही उसके आगे गड्ढे में है सड़क या सड़क में है गड्ढा, यह पता ही नहीं चलता।
सड़क की स्थिति रविवार को महुआ के लोगों ने सड़क की बदहाली को दिखाते हुए बताया कि अनुमंडल अस्पताल में इमरजेंसी मरीजो का लगातार आना-जाना होता है। खासकर प्रसव पीड़िताओं के लिए तो अस्पताल पहुंचना काफी कष्टदायक हो जाता है। जब सड़क पर बनी बड़े-बड़े गड्ढे में एम्बुलेंस और गाड़ियां हिचकोले खाती है तो इमरजेंसी मरीजों का दर्द और बढ़ जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण इमरजेंसी मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.