Hajipur News: गंडक में डूबे जयप्रकाश की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: शौच के बाद गंडक नदी में हाथ-पैर धोने के दौरान लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह का पैर फिसल गया। जिससे वे गहरे पानी में चले गए और गंडक नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है। टीम नदी में अलग-अलग स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है।
घटना की जानकारी शव की तलाश में मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भी लगे हैं। परिजनों की ओर से लालगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर एनडीआरएफ की मदद से शव की तलाश कराने की मांग की गई थी। आवेदन के अनुसार 27 अगस्त 2026 को जयप्रकाश सिंह तारक स्थान खंजाहांचक पेठिया पर गए थे। इसी दौरान गंडक नदी के किनारे हाथ-पैर धोने के क्रम में तेज बहाव की चपेट में आने से उनके नदी में डूबने की बात कही गई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.