हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: बिदुपुर l संवाद सूत्र गंगा नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण ऐतिहासिक चेचर मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में भीषण कटाव शुरू हो गया है। नदी की तेज लहरों और लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव के कारण घाट किनारे बंधी पांच नावें पानी में डूब गईं हैं। इस अचानक आई आपदा से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मंदिर के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि मंदिर के समीप की सुरक्षा दीवार और आसपास की भूमि तेजी से नदी में समाहित हो रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन ने बिहार सरकार, जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किय...