हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Hajipur News: जंदाहा संवाद सूत्र जंदाहा थाना के लक्ष्मणपुर चौक स्थित एक मार्केट के पास से एक बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। इस मामले में अदलपुर निवासी नवीन कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने जीजा अमोद कुमार दास की स्प्लेंडर बाइक लेकर लक्ष्मणपुर चौक स्थित मार्केट में गया था। वह अपनी बाइक खड़ी कर खरीदारी करने लगा। सामान खरीद कर बाइक के पास आया तो देखा कि अज्ञात चोर उनकी बाइक चोरी कर चुके हैं। इधर-उधर काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा बाजार से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...