हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षण भवन में सोमवार को किसानों के लिए पशुपालन के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पद्धतियां विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ व संचालन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 40 किसानों को प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों को पशुपालन की वैज्ञानिक पद्धतियों, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सोमवार को पशु विज्ञान,लघु पशु विज्ञान परियोजना के सहायक निदेशक डॉ.संजीव कुमार एवं डॉ...