हाजीपुर, नवम्बर 3 -- नए कार्यालय भवन और चापाकलों का लोकार्पण Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को हाजीपुर के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के जिला कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह उपस्थित रहे। ​इस नवनिर्मित कार्यालय भवन का निर्माण 1.10 करोड़ (1 करोड़ 10 लाख रुपये) की लागत से कराया गया है। इससे विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को सहूलियत होगी। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य सेRs.4.70 करोड़ (4 करोड़ 70 लाख रुपये) की लागत से लगाए गए 500 नए चापाकलों का भी लोकार्पण किया गया। ​समारोह की शुरुआत में विभाग के...