हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव में बुधवार रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक युवक को दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दी थी। इस मामले में घायल युवक ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन कर नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

घटना का विवरण मालूम हो कि बुधवार की रात कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी अमरनाथ पासवान के पुत्र राहुल कुमार दरवाजे पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने आसपास के लोगों से एवं सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार...