हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- महुआ में धूल से बढ़ी परेशानी Hajipur News: कादो कीचड़ का मौसम समाप्त होने के बाद अब महुआ के लोग धूल उड़ने से परेशान चल रहे हैं। इस समय एक गाड़ी क्या गुजरती है धूल इस कदर उड़ती है कि धुंध सा छा जाता है। रविवार को नवरात्र की कलश स्थापना पर भी बाजार में धूल उड़ने से ढूंढ सा छाया रहा। जिससे श्रद्धालुओं और आम जनों को भारी परेशानी आई। लोगों का कहना है कि यहां किसी मौसम में राहत नहीं मिलती है। बारिश के समय में कादो कीचड़ से पूरा बाजार सनाया रहा। जिसके कारण लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी आ रही थी। यहां तक की सड़क के कचरे गाड़ी के चक्के से उड़कर लोगों के कपड़े खराब कर दे रहे थे। इधर दो दिनों से धूप क्या हुई की सड़क के कादो और कचरा सूखकर धूल बन गए। बाजार से जब गाड़ी गुजरती है तू उसके पीछे इतनी धूल उड़ती है जिससे धुंध सा छा...