हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर में शनिवार को छात्राओं ने रिटेल मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ बाजार और व्यवसाय की व्यावहारिक समझ देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी जरूरी है। रिटेल मैनेजमेंट का अर्थ खुदरा प्रबंधन होता है। यह आज के समय में रोजगार का एक बड़ा क्षेत्र बनकर उभरा है। रिटेल मैनेजमेंट की शिक्षिका सीमा फातिमा ने छात्राओं को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रिटेल मैनेजमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी स्टोर या ऑनलाइ...