हाजीपुर, अगस्त 6 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कटहरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बौलिया पोखर प्रेम राज के समीप एक आल्टो कार से 60.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही शराब तस्कर फरार हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कटहरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्तर पर पहुंची। पुलिस गाड़ी देख कार चालक कार सड़क किनारे खड़ी कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 60.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...