Hajipur News: काम की खबर- केवीके में केला उद्यमिता विषय पर प्रशिक्षण आज से
हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीन स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) में सोमवार से पांच दिवसीय का शुभारंभ होगा। इस पांच दिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम में केला उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उद्यमिता विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ.अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ई.कुमारी नम्रता द्वारा 07 से 11 सितम्बर तक कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं उद्यमी के लिए केला उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, उद्यमिता विकास तथा बाजार से जुड़ाव के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी। -जयप्रकाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.