हाजीपुर, अगस्त 25 -- Hajipur News: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) बरसात में नियमित बिजली सप्लाई को लेकर मेंटेनेंस कार्य जारी है। पासवान चौक स्थित पावर सब स्टेशन, ईपीआईपी में मेंटेनेंस कार्य होगा। मेंटेनेंट कार्य को लेकर बुधवार की सुबह 08 बजे से लेकर 9.15 बजे तक कोनहारा पुराना 33 केवी फीडर, पासवान चौक एवं ईपीआईपी 33 केवी फीडर में बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता ई. अजय कुमार ने मंगलवार को दी। उक्त अवधि में बिजली सप्लाई बंद किए जाने से शहर के एक बड़े इलाके समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्र में कटेगी बिजली। सहायक विद्युत अभियंता ने सुबह 08 बजे तक पानी संग्रह करने और बिजली से संबंधी कार्य निपटा लेने की अपील की है। -जयप्रकाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...