Hajipur News: कागजात में हेराफेरी कर जमीन खरीद-बिक्री करने के दो आरोपी गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 7 -- Hajipur News: कटहरा थाने की पुलिस ने जमीन के कागजात में हेराफेरी कर क्रय-विक्रय करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रविवार देर रात उनके गांव से पकड़ा गया और सोमवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करहटिया बुजुर्ग गांव निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र संजय पासवान और स्व.रमजान मियां के पुत्र इरशाद अली के रूप में हुई है। बताया गया है कि दर्ज कांड संख्या 330/26 (दिनांक 01 जून 2026) के तहत इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.