हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी के पर प्रसिद्ध ऐतिहासिक बाबा बटेश्वर नाथ धाम मंदिर एवं जंदाहा की ओर जाने वाले कांवड़ियों की सेवा को लेकर देसरी के गाजीपुर चौक पर शिविर लगाकर पानी, शरबत, केला समेत अन्य आहार वितरण किया गया। अंतिम सोमवारी पर पहलेजा घाट से जल लेकर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा में स्थानीय गाजीपुर चौक के लोग लगे रहे। स्थानीय सैकड़ों लोग कांवड़ियों की सेवा में लगे रहे। स्थानीय लोगों में कांवड़ियों की भीड़ देखकर जबरदस्त उत्साह रहा। दुसरी ओर सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के शेखोपुर स्थित शिव मंदिर से सैकड़ों कांवड़ियों के द्वारा कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: भक्ति धुन पर नाचते- गाते पहलेजाघाट धाम से डाक बम का अंतिम जत्था रवाना कांवड़ य...