हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: जिले में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभावान स्थानीय कलाकारों तथा विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की पहचान एवं पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जिले में उपलब्ध कला प्रतिभाओं का व्यवस्थित अभिलेखीकरण करते हुए उन्हें सरकारी स्तर पर उपलब्ध अवसरों, योजनाओं एवं व्यापक मंच से जोड़ना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद -नगर पंचायत को सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाचार्यों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की पहचान कर उनका कलाकार निबंधन पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले की स्थानीय एवं पारंपरिक कला व...