हाजीपुर, जुलाई 6 -- Hajipur News: जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना क्षेत्र के पीरापुर पंचायत के पीरापुर टांड़ा टोला के वार्ड नंबर 6 में बिजली का करント लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर उस वक्त हुई जब पीरापुर टांड़ा टोला निवासी उपेंद्र सहनी का 28 वर्षीय पुत्र सुरेश सहनी अपने घर के बिजली गड़बड़ी को स्वयं ठीक कर रहा था। इसी बीच बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिना शटडाउन पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत, हंगामाघटनास्थल पर स्थिति घटना की सूचना पर आस पड़ोस के लोगों के अलावा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव टोला के लोगों की भीड़ उसका दरवाजे पर इकट्ठा हो गया। इस बीच मृतक सुरेश की माता शलिना देवी एवं मृतक की पत्नी सुनैना देवी रो-रोकर मूर्छित हो रही थी। जिसे पड़ोस की महिलाएं पानी का छींटा मार कर ...