Hajipur News: कदवा की तरह बना महुआ का अनुमंडल कार्यालय परिसर
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: कार्यालय परिसर है या किसी गांव के खेत में किया हुआ कदवा। यह पता ही नहीं चलता। यह हाल है महुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर का। जब अनुमंडल कार्यालय में आम आदमी तो क्या अधिवक्ता पहुंचते हैं तो उनकी बाइक फिसल जाती है और वह उसमें गिर जाते हैं। जिसके कारण कादो कीचड़ में कपड़े खराब हो जाते हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय परिसर को दिखाते हुए बताया कि यह गांव की खेत में किए कदवा की तरह है। उन्होंने बताया कि जिस तरह किसान धान रोपनी के लिए खेत में कदवा करते हैं। ठीक उसी तरह यह अनुमंडल कार्यालय परिसर बना हुआ है। अधिवक्ता अनिमेष शर्मा, प्रमोद कुमार, हेमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, शंभू, लाल बाबू सिंह, कामेश्वर सिंह, ब्रजेश कुमार आदि बताते हैं कि मुख्य द्वार से अनुमंडल कार्यालय पहुंचना एक बड़ी समस्या बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.