हाजीपुर, सितम्बर 9 -- Hajipur News: स्वच्छ महुआ, सुंदर महुआ, स्वस्थ महुआ को लेकर बुधवार को कचरा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता पर विशेष जोर देने की नसीहत दी गई। इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि कचरा अलग करें, महुआ को स्वच्छ रखें और साफ सफाई रखने में मदद करें। इस जागरूकता के तहत विशेष तौर पर प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम द्वारा दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को 4 प्रकार के कचरे (गीला, सूखा, चिकित्सीय एवं ई-कचरा) को अलग-अलग डस्टबिन में डालने हेतु जागरूक किया गया। वहीं लोगों में जागरूकता से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। सभी नागरिकों से अपील किया गया कि स्वच्छता में सहयोग करें और महुआ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। इस अभियान में नगर प्रबंधक विनय रंजन, टाउन प्लानर राहुल कुमार, प्...