Hajipur News: ऑपरेशन नीलकंठ: 07 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के लाख पोखर दिग्घी गांव से भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए है। पुलिस इन नंबरों से तस्करी के मामले की जांच करेगी। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए तस्कारों के इतिहास खंगालने में जुट गई है। इस मामले में दिग्घी पश्चिमी के शंभु राय और मीनापुर राई के शंभु तिवारी को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया कर्मियों को बताया कि इस अभियान के तहत 40.780 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया है। बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग सात लाख रुपए बताया गया। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.