Hajipur News: एसपी ने शिकायतकर्ता की बातें गंभीरता से सुनी
हाजीपुर, जुलाई 11 -- Hajipur News: समाहरणालय परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला,जिसने जनसेवा के प्रति वैशाली पुलिस की प्रतिबद्धता को फिर से साबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने अचानक परिसर में मौजूद एक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी ली। मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक का यह संवेदनशील एवं जनोन्मुखी व्यवहार देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना की। वैशाली पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुनकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना भी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: थाना समाधान दिवस में डीएम व एएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.