हाजीपुर, जुलाई 12 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस अधीक्षक ने रविवार की शाम संध्याकाल में नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर गश्ती करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र में स्थित स्वर्ण व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर भी जाकर उनसे आत्मीयतापूर्ण बातचीत की तथा उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। व्यवसायियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के लिए प्रेरित किया। दीपक शास्त्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...