Hajipur News: एसपी ने चकसिकंदर ओपी का किया औचक निरीक्षण
हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने मंगलवार की शाम को चकसिकंदर ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने ओपी परिसर की आवश्यक साफ सफाई किए जाने, सूचना का संकलन करने, परिसर एवं संचिकाओं का रखरखाव, कांड का निष्पादन समय से करने, नियमित रूप से वाहन की जांच करने आदि का सख्त निर्देश दिए। हाजीपुर-जंदाहा राष्ट्रीय उच्च पथ किनारे स्थित इस ओपी का कार्य काफी बढ़ जाता है,काफी संख्या में वाहनों का आना जाना होता है,जिस पर निगरानी रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने ओपी प्रभारी संदीप कुमार को विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए कई सुझाव भी दिए। उन्होंने पूरे मुस्तैदी से ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने को कहा। विधि व्यवस्था कायम करने के लिए नियमित रूप से गश्ती और सघन वाहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.