हाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Hajipur News: बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में शुक्रवार को तृतीय मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मतदान पदाधिकारियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूरा हो गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 04-तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में तृतीय मतदान पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं,उनके निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों तथा मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में तृतीय मतदान पदाधिकारियों की भूमिका, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा निर्वाचन कार्य के दौरान ...