हाजीपुर, सितम्बर 28 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध इकाई अमित कुमार जैन के वैशाली पुलिस के कार्यों की समीक्षा करने का असर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था पर दिखने लगा है। समीक्षा के तुरंत बाद एसएसपी शुभांक मिश्रा हरकत में आए और खुद सड़क पर उतर गए। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में रविवार की रात हाजीपुर शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एसपी ने किया रात्रि वाहन जांच अभियान का औचक निरीक्षणसघन वाहन जांच अभियान अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई। यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर भी कई कार्रवाई हुई। एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और बल...