Hajipur News: एक ही गांव से बिजली चोरी के 3 मामले, 1.59 लाख जुर्माना
हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Hajipur News: चेहराकलां, सं.सू. बिजली चोरी रोकने के लिए एनबीपीडीसीएल ने कटहरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने एक ही गांव मोहमदपुर टूरी से 3 लोगों को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा। तीनों के खिलाफ कटहरा थाना में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में बस्ती सरसिकन पंचायत के मोहमदपुर टूरी गांव में छापेमारी हुई। जहां वार्ड-10 में दिनेश साह के 0.573 केवी लोड से चोरी पकड़ी गई । क्षति 18,246 और बकाया 6,337 कुल 24,583 रुपये आंकी गई है। वार्ड-11 शत्रुघ्न भगत के घर 0.583 लोड से चोरी में क्षति 18,556 और बकाया 12,019 कुल 30,575 रुपये बताया गया है। वहीं राजेश कुमार पासवान के घर 0.200 केवी लोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.