हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: वैशाली जिले के विद्यालयों में एक साल में 53 हजार से ज्यादा छात्र कम हो गए हैं। इस पर शिक्षा विभाग ने चिंता जताई है। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को यू-डायस पर जारी नामांकन की स्थिति की यह जानकारी दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर यू-डायस 2025-26 की तुलना में 2026-27 में नामांकन में भारी गिरावट पर चिंता जताई है।

गिरावट की मात्रा पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में यू-डायस पर दर्ज 6,81,158 बच्चों की तुलना में 2026-27 में अब तक केवल 6,27,425 बच्चों का डाटा ही अपडेट किया गया है। इस तरह एक साल में 53,733 बच्चे कम हो गए हैं। डीईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन घटने से जीईआर और एनईआर में भी गिरावट आई है। इसके कारण भारत सरकार क...