हाजीपुर, जुलाई 22 -- Hajipur News: लालगंज प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में 'आत्मा' के दिवंगत उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुआ। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने भारी संख्या में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा की शुरुआत स्व.सियाराम साहू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किसान जितेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व.सियाराम साहू केवल एक कुशल अधिकारी ही नहीं, बल्कि किसानों के सच्चे हमदर्द और मार्गदर्शक थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रखंड कृष...