हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से लाभान्वित उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उद्योग स्थापना एवं संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया।

उद्यमियों के अनुभव बैठक में रुद्रांश राइस मिल के संचालक ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से उन्हें अपना उद्योग स्थापित करने का अवसर मिला। आज वे आत्मनिर्भर हैं और अपने गांव के दो लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। इस क्रम में एक उद्यमी ने उत्पाद की ब्रांडिंग, लोगो निर्माण एवं एफएसएसएआई लाइसेंस से संबंधित जानकारी मांगी। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई तथा एमएसएमई मित्र को आगे भी आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया।

बिजली क...